Bigg Boss 17 Contestants – बिग बॉस के घर में हाथापाई; नील भट्ट और विक्की जैन के बीच घमासान लढाई


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। (Bigg Boss 17 Contestants ) कलर्स टीवी पर बेहद विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का सीजन 17 शुरू हो चुका है। इस बार बिग बॉस में फिर अलग- अलग क्षेत्रों के दिग्गजों ने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया है। एक बार फिर बिग बॉस का खेल शुरू हो गया है। जिसमें पहले ही हफ्ते में तूफानी लड़ाई देखने को मिली। इस साल भी शो को बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इसलिए विकेंड का वार मजेदार होगा इतना निश्चित है। हाल ही में बिग बॉस के घर में नील और विक्की के बीच लड़ाई देखने को मिली थी। जिसका प्रोमो बेहद व्हायरल हुआ है।

   
Bigg Boss 17 Contestants News

हालिया एपिसोड में एक तरफ मुनव्वर और खानजादी के बीच बहस हो गई। वहीं दूसरी ओर अंकिता और विक्की के बीच भी अनबन हो गई। इसके बाद विक्की जैन की एक बार फिर लढाई हुई। (Bigg Boss 17 Contestants ) इस बार अपने शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले नील के संग विक्की भिडते नजर आए। नील को विक्की पर गुस्सा आ जाता है और उनकी लड़ाई हो जाती है। बिग बॉस के घर में नील बेहद शांत स्वभाव के प्रतियोगी हैं, वह हमेशा विवादों से दूर रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रोमो को देखकर नील का एक अलग ही चेहरा दर्शकों के सामने आया है।

Bigg Boss 17 Contestants

इस वायरल प्रोमो में नील विक्की से लड़ते नजर आ रहे हैं। नील बहुत गुस्सा होकर अपना आपा खो देता है। विक्की कुछ ऐसा कहता है जिससे नील खुद को रोक नहीं पाता और सीधे उसे मारने के लिए उस पर टूट पड़ता है। (Bigg Boss 17 Contestants ) नील का गुस्सा देखकर उनकी पत्नी ऐश्वर्या उन्हें शांत करने की कोशिश करती हैं।

पिछले एपिसोड में जब बिग बॉस ने पूछा था कि वह इस घर में किसे निशाना बनाएंगे..? तो नील ने अंकिता और विक्की का नाम लिया था। तो फिर अब नील विक्की से नाराज़ क्यों हैं..? ये बात एपिसोड में समझ आएगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये लड़ाई कितनी बढ़ेगी और वीकेंड का वार में सलमान किस तरह इतकी क्लास लागाएंगे।


Leave a Comment