अभिनेता अनिल कपूर ने Delete किए सभी इंस्टा पोस्ट; क्या होगा कारण..?


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। बॉलीवुड सिनेमा के एव्हरग्रीन झकास अभिनेता अनिल कपूर सोशल मीडिया पर हमेशा अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहते हैं। वह पिछले कई सालों से अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। अनिल कपूर के हर आयु वर्ग में बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। इसलिए उनके फॉलोअर्स की संख्या भी काफी ज्यादा है। पिछले कुछ दिनों से अनिल कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘ऍनिमल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की सभी पोस्ट डिलीट कर अपने फैंस को चौंका दिया है।

   

एक्टर अनिल कपूर सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। वे अपने अलग- अलग लुक, फोटो, वीडियो शेयर कर फैन्स के साथ जुड़े रहते हैं। इस बीच अब अनिल कपूर ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। जिस वजह से फैन्स में चर्चा शुरू हो गई है। आख़िर उन्होंने ऐसा क्यों किया..? नेटिजन्स के बीच इसे लेकर चर्चा जारी है। अनिल कपूर के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इतने फॉलोअर्स होने के बावजूद अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी डिलीट कर दी है। साथ ही में प्रोफाइल से अपना बायो भी हटा दिया है। तो आखिर ऐसा क्या हुआ कि अनिल कपूर ने इतना बड़ा फैसला ले लिया..? इसको लेकर फैन्स और अन्य नेटिझन्स में बड़ी चर्चा है। कुछ लोगों का कहना है कि, अनिल कपूर ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के लिए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए है। तो कुछ लोगों ने कहा कि ये एक प्रमोशनल स्टंट है। लेकिन अभी तक कोई सटीक वजह सामने नहीं आई है।


Leave a Comment