Singham Again – सत्य की तरह अमर! ‘सिंघम अगेन’ में दिखेंगे टायगर; ACP सत्या का दमदार लुक जारी


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। (Singham Again) बॉलीवुड सिनेमा जगत के पॉपुलर एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी हमेशा अलग-अलग ब्लॉकबस्टर फिल्में लेकर आते रहते हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ‘सिंघम’ बेहद लोकप्रिय सीरीज है। अब तक इस सीरीज की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। दर्शकों ने भी इस सीरीज को सर आंखों पर लिया है। इसके बाद जल्द ही फिल्म ‘सिंघम अगेन‘ रिलीज होगी। इससे पहले इस फिल्म में कौन से कलाकार मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं इसका खुलासा हो गया है।

   

हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक सामने आया है। रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गई है। जिसके बाद यह बात सामने आई है कि ‘सिंघम अगेन’ में एक्टर टाइगर श्रॉफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। (Singham Again) हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ से टाइगर श्रॉफ के रोल का फर्स्ट लुक सामने आया है। टाइगर ने अपने लुक को ‘एसीपी सत्या रिपोर्टिंग सर..’ कैप्शन के साथ शेयर किया है। उनका लुक इतना शानदार है कि सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

‘सिंघम अगेन’ में टाइगर श्रॉफ एसीपी सत्या की भूमिका में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग शुरु हुई। मुहूरत के समय रोहित शेट्टी, अजय देवगन और रणवीर सिंह मौजूद थे। (Singham Again) इस फिल्म में अजय और रणवीर के साथ-साथ अक्षय कुमार भी अहम भूमिका निभाएंगे। अब तक यह फिल्म में अजय देवगन, रणवीर कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे यह स्पष्ट स्वरूप से सामने आया है।


Leave a Comment