ऑटो जैसा कुछ नहीं !! श्रद्धा कपूर ने किया रिक्शे से सफर; वीडियो हुआ वायरल


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। कई सेलेब्रिटीज अपने फैन्स का अटेंशन पाने के लिए कुछ अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आते हैं। लेकिन कुछ हस्तियां वास्तव में अपने जीवन में बहुत सादगी से जीती हैं। इनमें कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हैं। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज के समय की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन उनकी शालीनता और सादा जीवन उन्हें औरों से अलग करता था। श्रद्धा कपूर को हाल ही में अपनी दोस्त के साथ ऑटो रिक्शा में सफर करते देखा गया। इस बार वह कुछ मीडिया फोटोग्राफर्स से घिरी हुई थीं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

   

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हमेशा अपनी सादगी से अपने फैंस का दिल जीता है। इसी बीच उनका ऑटो रिक्शा की सवारी का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में श्रद्धा अपनी एक दोस्त के साथ रिक्शे से उतरती नजर आ रही हैं। यह देखकर हर कोई हैरान रह गया कि श्रद्धा अपनी लग्जरी कार छोड़कर अपनी दोस्त के साथ ऑटो रिक्शा में सफर करने लगीं। जब वह अपनी एक सहेली के साथ कैफे पहुंचीं तो कुछ पैपराजी ने उनसे पूछा कि उनकी कार कहां है..? तो बहुत ही मधुर आवाज में और विनम्रता से श्रद्धा ने जवाब दिया, ‘ऑटो सबसे अच्छा है और ऑटो जैसा कुछ भी नहीं है’। ईतनाही नहीं वह पैपराजी से मराठी में बात कर रही थीं।

श्रद्धा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई नेटिज़न्स ने इस वीडियो पर टिप्पणी की है और उनकी सादगी और मराठी में बोलने की सराहना की है। एक नेटिजन ने कमेंट किया और लिखा, ‘सबसे विनम्र अभिनेत्री! डाउन टू अर्थ शब्द उन्हीं के लिए बनाया गया था!’ दूसरे ने लिखा है, ‘श्रद्धा के लिए पुरे दिल से सम्मान.. वो जब मराठी में बात करती हैं।’ ऐसेही और एक युजरने लिखा है, ‘उनकी सादगी कुछ ऐसी है जिसे मैं हर समय पसंद करता हूं…. वह वास्तविक सार्वजनिक आइकन हैं कोई गंदा रवैया या अहंकार नहीं।’ और एक नेटीझन ने कमेंट में लिखा है कि, ‘बाकी एक्ट्रेस मेहेंगी मेहंदी गाड़िया दिखा रही है और शो ऑफ करती है पर श्रद्धा उन सबसे हटके है।’


Leave a Comment