बधाई हो!! शादी के 11 साल बाद पिता बने रामचरण; पत्नी ने दिया बेटी को जन्म


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। शादी के ११ साल बाद ‘आरआरआर’ फेम साउथ सुपरस्टार राम चरण के घर खिलखिलाती हुई खुशिया आई है। राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। तो रामचरण पिता और उपासना माँ बन कर अब माता- पिता के रूप में एक साथ अपनी नई यात्रा की शुरूवात करेंगे। कोनिडेला परिवार में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। इससे पूरा परिवार बेहद खुश है। बच्ची के दादा और रामचरण के पिता साउथ मेगा स्टार चिरंजीवी कोनिडेला ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की आधिकारिक जानकारी दी है।

   

कन्यारत्न के जन्म के लिए राम चरण और उनकी पत्नी उपासना पे सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बौछार की जा रही है। राम चरण की पत्नी उपासना ने आज, मंगलवार, २० जून २०२३ को एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। उपासना को सोमवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपासना ने अपने और राम चरण के पहले बच्चे को जुबली हिल्स, हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में जन्म दिया।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

शादी के ११ साल बाद की यह खुशी उनके लिए बेहद सुखद है। अभिनेता राम चरण ने बच्ची के जन्म से कुछ घंटे पहले अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें संगीतकार कालभैरव द्वारा अपने बच्चे के लिए रचित एक धुन साझा की और कुछ ही घंटों के भीतर खुशखबरी आई है।

इस खुशी को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए दादा चिरंजीवी कोनिडेला ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर एक ट्वीट साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आपका स्वागत है छोटी मेगा राजकुमारी!! आपने लोगों के बीच खुशियां बिखेर दी हैं। आपके आगमन पर यह मेगा परिवार और आपके माता- पिता धन्य हैं। रामचरण- उपासना और हम दादा- दादी बहोत खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं!’ इस ट्वीट पर उनके प्रशंसक नए बच्चे का इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं और उन पर शुभकामनाओं की बौछार कर रहे हैं। राम और उपासना १४ जून २०१२ को शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने हाल ही में ५ दिन पहले अपनी शादी की ११ वीं सालगिरह मनाई और अब अपने पहले बच्चे के आने का जश्न मना रहे हैं।


Leave a Comment