पोते की बरात में झुमे धर्मेंद्र; 87 साल की उम्र में भांगडा कर जमाया रंग.. देखने वाले हुए दंग


हॅलो बॉलिवूड ऑनलाईन। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते की हाल ही में शादी हुई है। अभिनेता सनी देओल के लाडले बेटे करण देओल की शादी द्रिशा आचार्य के साथ हुई है। इनकी शादी की रस्में काफी धूमधाम से हुई। करण की शादी में पूरा देओल परिवार बहुत खुश और एकसाथ नजर आया। सनी देओल अपने बेटे के लिए काफी खुश नजर आए। तोह दादा धर्मेंद्र ने अपनी उम्र को भूलकर अपने पोते की शादी में धूम मचा दी। सोशल मीडिया पर करण की बरात के व्हिडीओ व्हायरल हो रहे है। जिनमें धर्मेंद्र जी डांस करते हुए दिखाई दे रहे है।

   

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अब एक पंजाबी परिवार में जाहिर तौर पर एक अलग ही एनर्जी होती है। यही एनर्जी देओल परिवार में भी देखी गई। सनी देओल के बेटे करण देओल १८ जून २०२३ को द्रिशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी के दौरान दूल्हे करण को घोडी पे बिठाया गया और धूम धाम से बरात निकाली गई। इस दौरान पुरे देओल परिवार ने जमकर डांस किया। बरात के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में सनी देओल करण का हाथ पकड़कर चलते नजर आ रहे हैं। तो एक अन्य वीडियो में करण देओल माता रानी के मंदिर में माथा टेकते नजर आए। शादी के लिए करण ने क्रीम कलर की शेरवानी और पगड़ी पहनी हुई है। तोह करण के दादा धर्मेंद्र ने भूरे रंग का सूट और लाल पगड़ी पहन रखी है। जिसने बेशक वे कमाल दिख रहे थे।

87 साल की उम्र के बावजूद धर्मेंद्र जी उनके जोश से युवाओं को शर्मसार करते हुए दिखे। करण की शादी के दौरान उनके एनर्जेटिक दादा धर्मेंद्र ने दूसरों को भी उनके साथ डांस करने के लिए मजबूर कर दिया। उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। करण के चाचा यानी अभिनेता बॉबी देओल बरात में पिता धर्मेंद्र का हाथ थामे चल रहे थे। इसी बीच जैसे ही उनके सामने ढोल बजने लगा धर्मेंद्र अपने आप थिरकने लगे। उनके चेहरे पर पोते की शादी की खुशी झलक रही थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और नेटिझन्स भी धर्मेंद्र के एनर्जी की तारीफ कर रहे हैं। करण की शादी में देओल, आचार्य परिवार और बॉलीवुड फिल्म जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं।


Leave a Comment